पूर्णिया, अगस्त 28 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। विश्वकर्मा नगर, कटोरिया (बांका) में श्रावण मास के प्रथम दिवस से आयोजित 30 दिवसीय निःशुल्क पूर्णिया सेवा शिविर का गुरुवार 27 अगस्त को विधिवत पूजा-अर्चना, हवन, रूद्राभिषेक, आरती एवं कलश विसर्जन के साथ आध्यात्मिक वातावरण में समापन हुआ। समापन अवसर पर शिविर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार और भगवान भोलेनाथ के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। निःशुल्क पूर्णिया सेवा शिविर के अध्यक्ष राजीव राय, संयोजक प्रवीण चौरसिया ट्रस्टी सदस्य जितेंद्र यादव, श्रीप्रसाद महतो, आमोद मंडल, मनोज साह, बबलू चौधरी, विवेका यादव, संजय सिंह सहित अन्य गणमान्य लोगों ने हवन-पूजन, रूद्राभिषेक एवं आरती में शामिल होकर भगवान भोलेनाथ से समस्त जिले में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। यह भी पढ़ें- Purnia ...