Purnia News: पूर्णिया सिटी रेलवे फाटक रविवार को करीब पौने दो घंटे रहेगा बंद
पूर्णिया, जुलाई 26 -- Purnia News: पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। रेलवे इंजीनियरिंग विभाग द्वारा मेंटेनेंस (टैम्पिंग) कार्य के कारण रविवार 26 जुलाई को पूर्णिया जंक्शन एवं पूर्णिया कोर्ट के बीच स्थित समपार फाटक (सिटी रेलवे फाटक) पर सड़क यातायात अस्थायी रूप से बाधित रहेगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 11:15 बजे से दोपहर एक बजे तक फाटक बंद रहेगा। इस दौरान किसी भी प्रकार के सड़क वाहन का आवागमन संभव नहीं होगा। रेलवे प्रशासन ने सभी वाहन चालकों एवं आमजन से अपील की है कि निर्धारित अवधि में असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक समपार फाटक अथवा अन्य मार्ग का उपयोग करें। साथ ही लोगों से यातायात व्यवस्था बनाए रखने और रेलवे कर्मियों का सहयोग करने का अनुरोध किया गया है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सिटी रेलवे फाटक रविवार को करीब पौने दो घंटे रहेगा बंद
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.