पूर्णिया, अगस्त 21 -- Purnia News: पूर्णिया में हवाई फायरिंग : ऋषभ की मदद करने वाले छह दोस्त गिरफ्तार -- -लाइम लाइट में आने के लिए डीआईजी चौक पर चलाई गोली पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के हाई प्रोफाइल स्थान पर रविवार शाम हवाई फायरिंग का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपी ऋषभ सिंह के दोस्तों को सहयोग करने के आरोप में उसके छह दोस्तों को भी गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मधुबनी थाना के मंझली चौक निवासी आयुष कुमार, शिवाय टोला निवासी शुभम कुमार सिंह उर्फ छोटू, केहाट थाना के शहाबान हाता निवासी निखिल कुमार, मधुबनी थाना के बैजनाथपुरी यादव टोला निवासी शुभम आनंद, सरसी थाना के कचहरी बुलआ निवासी अमित सागर एवं बीकोठी थाना के चिकनी गांववासी रंजीत कुमार साहके रूप में हुई है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त...