पूर्णिया, जुलाई 29 -- Purnia News: पूर्णिया में बाइक चोरी करने वाले अंतर जिला गिरोह का खुलासा -- बनमनखी, पूर्णिया, संवाद सूत्र। सरसी थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल एवं मवेशी चोरी करने वाले एक अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। कार्रवाई अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शैलेश प्रीतम के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने की। यह भी पढ़ें- मोटरसाइकिल और मवेशी चोरी गिरोह का खुलासाअपराधियों की पहचान सरसी थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीपीओ शैलेश प्रीतम ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सरसी थाना क्षेत्र के महादेवपुर वार्ड संख्या-7 निवासी बिट्टू यादव उर्फ किशोर कुमार पिता उमेश यादव, बुढ़िया धनकट्टा वार्ड संख्या-14 निवासी राजकुमार पिता गजेंद्...