पूर्णिया, जुलाई 11 -- Purnia News: पूर्णिया में बरस रहे मानसून से किसानों को सुकून, धान रोपनी में तेजी --- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में झमाझम बारिश होने से किसानों ने धान रोपनी तेज कर दी है। किसान धान रोपनी को लेकर लगातार खेत में व्यस्त हैं। बुधवार देर रात एवं गुरुवार सुबह रिमझिम बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल उठे। विगत चार दिनों से मानसून में हल्की हल्की रिमझिम बारिश होने से किसानों ने धान रोपनी तेज कर दिया। शुक्रवार सुबह से बादल छाया हुआ है। गुरुवार को शहर में 5.7 मिलीमीटर बारिश हुई। भीषण गर्मी से परेशान लोगों को पिछले पांच दिनों से पूर्णिया का मौसम काफी सुहावना साबित होने लगा है। यह भी पढ़ें- बरस रहा मानसून : 24 मिलीमीटर बारिशयलो अलर्ट जारी : गुरुवार सुबह से ही आसमान में उमड़ते घुमड़ते बादल छाए रहने के कारण लोगों को गर...