Purnia News: पूर्णिया में फर्जी तरीके से दूसरे के बैंक खाता से राशि उठाने आया कटिहार का फ्रॉड गिरफ्तार
पूर्णिया, सितम्बर 3 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। फर्जी तरीके से दूसरे के बैंक खाते से राशि उठाने आये फ्रॉड को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान कटिहार जिले के कोढ़ा थानान्तर्गत हवाई अड्डा बजरंगबली मंदिर के पास रहने वाले राजेश कुमार सहनी के रूप में की गई है। सदर वन एसडीपीओ अभिनव पराशर ने बताया कि कुछ दिनों से बैंक खातों से अपने आप राशि निकासी हो रही है। इसको लेकर लगातार आसूचना संकलित की जा रही थी। इसी क्रम में चूनापुर एरोड्रम के समीप रहने वाले शिवाशीष कुमार मिश्रा के नाम से डुप्लीकेट पासबुक एवं फर्जी हस्ताक्षर के सहारे वह शहर कला भवन के समीप एसबीआई की मुख्य शाखा पहुंचा था। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: सहारनपुर में बैंक फर्जीवाड़ों का पुराना पैटर्न, हर बार सामने आया 'अंदर का कनेक्शन' मुख्य शाखा प्रबंधक एवं पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.