पूर्णिया, अगस्त 10 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पर्यावरण संरक्षण और जिले में हरित आवरण बढ़ाने के लिए पिछले एक दशक में राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य राजमार्ग और ग्रामीण सड़कों के किनारे बड़े पैमाने पर पौधारोपण किया गया। पौधों को मवेशियों और अन्य नुकसान से बचाने के लिए गेबियन भी लगाए गए, लेकिन पौधों की सुरक्षा, गुणवत्ता और नियमित देखभाल के स्तर पर कई चुनौतियां सामने आ रही हैं। दूसरी ओर, सड़क चौड़ीकरण और नई सड़क परियोजनाओं के कारण पहले से मौजूद पेड़ों की कटाई भी हरियाली के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है। इस बार पौधारोपण अभियान में तकनीक के इस्तेमाल पर जोर दिया जा रहा है। जी राम जी योजना के तहत वर्ष 2026 में जिले में 5.52 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। लगाए गए पौधों की निगरानी जियो-फेंसिंग के माध्यम से की जा रही ह...