पूर्णिया, अक्टूबर 25 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जलालगढ़ थाना क्षेत्र से धराए साइबर फ्रॉड का बंगाल और आसाम से कनेक्शन सामने आया है। पुलिस ने दो दिन पहले फर्जी फिंगर प्रिंट के सहारे आधार इनेबल पेमेंट सिस्टम के जरिए लोगों के बैंक खाते में सेंध लगाने वाले चार शातिरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की छानबीन में यह बात सामने आई है कि बंगाल एवं असाम के साइबर अपराध पूर्णिया एवं किशनगंज के साइबर फ्रॉडों को लोगों के फिंगर प्रिंट का डाटा उपलब्ध करे रहे थे। जिसका फर्जी फिंगर प्रिंट तैयार कर शातिर आधार इनेबल पेमेंट सिस्टम के जरिए लोगों के खाते से रुपये उड़ाने में करते थे। पुलिस को शातिरों के पास से तीन से चार हजार फिंगर प्रिंट के डाटा के साक्ष्य मिले हैं। साथ ही मामले में गिरफ्तार आरोपियों के अलावा चार-पांच लोगों के शामिल होने की जा...