पूर्णिया, सितम्बर 17 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। आय से अधिक सम्पत्ति के मामले में फंसे भवन निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता सत्येन्द्र कुमार चौधरी की करीब दो महीने पूर्व पूर्णिया में पोस्टिंग हुई है। उनपर पटना स्थित निगरानी थाना में दो दिन पहले आय से अधिक सम्पत्ति का मामला दर्ज किया गया है। जिसको लेकर निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में पदस्थापित सीनियर डीएसपी संतोष कुमार के नेतृत्व में नौ सदस्यीय टीम पूर्णिया पहुंची। करीब सात बजे पूर्णिया पहुंची टीम ने अधीक्षण अभियंता के सरकारी आवास की तलाशी शुरू की। करीब पांच घंटे तक आवास की गहन तलाशी ली गई। इसकी बाद टीम दफ्तर पहुंची, जहां तलाशी के साथ- साथ कर्मियों से पूछताछ की गई। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: पूर्णिया में भवन निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता के ऑफिस और आवास पर निगरानी विभा...