पूर्णिया, जुलाई 28 -- Purnia News: पूर्णिया में खाद लदा ट्रैक्टर गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर मीरगंज, एक संवाददाता। मीरगंज थाना क्षेत्र के त्रिमुहानी लिबरी पुल के समीप मंगलवार को खाद से लदा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में पलट गया। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह भी पढ़ें- पूर्णिया में खाद लदा ट्रैक्टर गड्ढे में पलटा, चालक घायलस्थानीय लोगों की तत्परता स्थानीय लोगों की तत्परता और पुलिस की मदद से घायल चालक को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल, धमदाहा भेजा गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि खाद से लदा ट्रैक्टर बनभाग से मीरगंज के रास्ते पोठिया की ओर जाना था। त्रिमूहानी लिबरी पुल के समीप पहुंचने पर एक पिकअप वाहन ने ट्रैक्टर को ओवरटेक किया। अचानक ओवरटेक होने से चालक का संतुलन बिगड़ गया और ट्रैक्टर सड़क से उतरकर गहरे गड...