पूर्णिया, अगस्त 10 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के सहाययक खजांची थाना क्षेत्र अन्तर्गत रजनी चौक के समीप एक किराये के मकान में संचालित अवैध देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने नाबालिगों से अवैध देह व्यापार करवाने वाले तीन धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। साथ ही दो नाबालिग बच्चियों को इनके चंगुल से छुड़ाया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुजफ्फर जिले के दामोदरपुर निवासी कृष्ण कुमार वर्मा, कांटी मोहम्मदपुर निवासी अंशु कुमार एवं बुद्धा कॉलोनी दामोदरपुर निवासी सरिता वर्मा के रूप में हुई है। महिला थाना परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में विशेष अपराध शाखा की डीएसपी शिवानी श्रेष्ठ ने बताया कि स्वयं सेवी संस्था ट्रीनिटी की ओर से पुलिस को किराये के मकान में अनैतिक व्यापार की जानकारी मिली थी। जिसपर की गई छाप...