पूर्णिया, जुलाई 26 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया महिला महाविद्यालय की थर्ड सेमेस्टर जूलॉजी की छात्रा प्रतिमा कुमारी 28 जुलाई को पाटलिपुत्र स्टेडियम कंकड़बाग पटना में आयोजित राज्य स्तरीय मैराथन प्रतियोगिता में पूर्णिया जिले का प्रतिनिधित्व करेंगीl पूर्णिया जिले में रेड रन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर चयनित प्रतिमा कुमारी को राज्य स्तरीय मैराथन प्रतियोगिता में भागीदारी करने का मौका मिलेगा l प्रधानाचार्य प्रोफेसर (डॉ.) अनंत प्रसाद गुप्ता ने प्रतिमा कुमारी के चयन पर हर्ष व्यक्त किया है एवं बधाई दी है l प्रधानाचार्य ने कहा कि राज्य स्तरीय मैराथन प्रतियोगिता में भी प्रतिमा कुमारी अव्वल आयेगी l पूर्णिया जिले में खेल प्रतिभागियों की संख्या कम नहीं है, बस उन्हें सही दिशा और दशा देने की जरूरत है l पूर्णिया जिला के खिला...