पूर्णिया, अक्टूबर 30 -- छात्राओं को सत्यनिष्ठा और ईमानदारी का संदेश Purnia News: पूर्णिया पावरग्रिड की पहल : छात्राओं को सत्यनिष्ठा और ईमानदारी की सीख -सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत भाषण प्रतियोगिता आयोजित पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के अधीन सार्वजनिक क्षेत्र की महारत्न कंपनी पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के पूर्णिया उपकेंद्र द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 के अंतर्गत राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पूर्णिया में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस वर्ष सतर्कता जागरूकता सप्ताह की थीम "सत्यनिष्ठा से समृद्धि" है। कार्यक्रम में पावरग्रिड की ओर से उपकेंद्र प्रभारी मधुसूदन, सहायक प्रबंधक (मानव संसाधन) प्रतीक कुमार एवं कनिष्ठ अभियंता शंकर कुमार ने भाग लिया। इस अवसर पर उपकेंद्र प्रभारी म...