पूर्णिया, अगस्त 26 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया (अर्बन) जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त संगठन प्रभारी जवाहर कुमार झा के पूर्णिया आगमन पर दो दिवसीय सांगठनिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गोकुल कृष्ण आश्रम स्थित कांग्रेस कार्यालय में सांगठनिक बैठक आयोजित हुई। यह कार्यक्रम पूर्णिया कांग्रेस जिला अध्यक्ष कुमार आदित्य के नेतृत्व में आयोजित किया गया। बैठक में संगठन प्रभारी ने कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठन की स्थिति, गतिविधियों तथा जमीनी स्तर पर चल रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त की और विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं को नोट किया। साथ ही उन्होंने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को आवश्यक मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Ranchi News: भाजपा को बूथ स्तर पर मजबूत करने पर जोर इस दौ...