पूर्णिया, सितम्बर 29 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पुलिस मुख्यालय की ओर से निर्धारित कार्यक्रम के तहत स्टेट क्राइम रिकार्ड ब्यूरो (एससीआरबी) के आईजी राजेश कुमार रंजन बतौर नोडल पदाधिकारी पूर्णिया पहुंचे थे। एसएसपी कार्यालय मे जिले में उन्हें पुलिस कर्मियों ने गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया। उन्होंने सभी एसडीपीओ तथा विभिन्न प्रभागों के डीएसपी के साथ बैठक कर जिले में अपराध से जुड़े आंकड़ों तथा पुलिस कल्याण को लेकर की जा रही कार्रवाई को लेकर समीक्षा की। इस दौरान पूर्णिया रेंज के आईजी विवेकानंद एवं एसएसपी डा शौर्य सुमन भी मौजूद थे। समीक्षा के दौरान जिले में महिला सुरक्षा पर उनका फोकस रहा। इस मामले में विशेष अपराध की डीएसपी शिवानी श्रेष्ठ से पुलिस के स्तर से चल रही कार्रवाई की जानकारी ली और उसमें बेहतर करने के टिप्स दिए। यह भी पढ़े...