पूर्णिया, सितम्बर 17 -- Purnia News: पूर्णिया। डेंटल एसोसिएशन (आईडीए) पूर्णिया की ओर से पूर्णिया डेंटल फेस्ट का आयोजन 20 सितंबर को बियाडा मरंगा में किया जा रहा है। यह पूर्णिया के दंत चिकित्सकों के लिए विशेष एकेडमिक एवं प्रोफेशनल कार्यक्रम है। इसमें दंत चिकित्सा के क्षेत्र में नवीनतम तकनीकी एवं क्लिनिकल प्रैक्टिस से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। यह जानकारी पूर्व अध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी आईडीए पूर्णिया डॉ प्रशांत चंदन ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...