पूर्णिया, अक्टूबर 15 -- Purnia News: पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। पूर्णिया जंक्शन पर गुरुवार को यात्रियों एवं आमजन से सीधा संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से यात्री एवं जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के कटिहार मंडल के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों, कर्मचारियों और स्टेशन परिसर में कार्यरत वेंडरों से बातचीत कर यात्री सुविधाओं का फीडबैक लिया। कार्यक्रम के दौरान एसीएम/कटिहार, सीसीएमआई/पूर्णिया तथा स्टेशन प्रबंधक ने यात्रियों से स्टेशन परिसर की साफ-सफाई, पेयजल, प्रतीक्षालय, प्लेटफॉर्म की व्यवस्था, सुरक्षा एवं अन्य यात्री सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। अधिकारियों ने यात्रियों की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना तथा संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान रेलवे कर...