Purnia News: पूर्णिया कोर्ट स्टेशन पर यात्री शेड की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई, मरम्मत
पूर्णिया, जुलाई 23 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया कोर्ट रेलवे स्टेशन पर लगातार हो रही बारिश के कारण यात्री शेड से भारी मात्रा में पानी का रिसाव शुरू हो गया था। जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय लोगों एवं यात्रियों ने डीआरयूसीसी सदस्य सह सांसद प्रवक्ता राजेश यादव को सूचना दिया। शिकायत मिलते ही उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल के संबंधित अधिकारियों से तत्काल संपर्क कर शीघ्र कार्रवाई का आग्रह किया। राजेश यादव की पहल पर पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने बिना विलंब किए तकनीकी टीम को पूर्णिया कोर्ट स्टेशन भेजा। एडीईएन समस्तीपुर बी के विभूति तथा रेलवे इंजीनियर मनोज कुमार ने मौके पर पहुंचकर यात्री शेड का निरीक्षण किया। जांच के दौरान पाया गया कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.