पूर्णिया, अगस्त 28 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के अंतर्गत विकसित भारत युवा कनेक्ट स्पोर्ट्स एडिशन एवं खेलो इंडिया संवाद खेल की बात प्रधानमंत्री जी के साथ का जिला स्तरीय कार्यक्रम पूर्णिया कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम इकाई द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) सावित्री सिंह के मार्गदर्शन में हुआ तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के परीक्षा नियंत्रक डॉ. रमन गुंजन ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्यगीत के साथ हुआ। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया, जिससे प्रभावित होकर शिक्षक छात्र और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने नशामुक्त जीवन के लिए शपथ ली। यह...