पूर्णिया, जुलाई 23 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सीमांचल की ऐतिहासिक एवं गौरवशाली शिक्षण संस्था पूर्णिया कॉलेज का 78वां स्थापना दिवस गुरुवार को महाविद्यालय परिसर में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय परिसर में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं पर प्राचार्या प्रो. (डॉ.) सावित्री सिंह, शिक्षकगण एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों द्वारा माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करने के साथ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. (डॉ.) सावित्री सिंह ने की। उन्होंने कहा कि 23 जुलाई 1948 पूर्णिया कॉलेज के इतिहास का स्वर्णिम एवं गौरवपूर्ण दिवस है। उन्होंने कहा कि 1948 में स्थापित पूर्णिया कॉलेज के गौरवशाली इतिहास को वह सादर नमन करती हैं तथा उन सभी महापुरुषों एव...