पूर्णिया, नवम्बर 23 -- Purnia News: -पूर्णिया के कसबा में कजरा एवं बनेली संथाली टोला में ड्रोन के माध्यम से निगरानी करते हुए छापेमारी : - पूर्णिया। मद्यनिषेध थाना कसबा अंतर्गत कजरा एवं बनेली संथाली टोला में अवर निरीक्षक मद्यनिषेध रितु कुमारी के नेतृत्व में ड्रोन के माध्यम से निगरानी करते हुए छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में अवैध चुलाई शराब एवं जावा गुड़-महुआ बरामद किया गया, जिसे विभागीय निर्देशानुसार मौके पर ही विनष्ट कर दिया गया। साथ ही, शराब के निर्माण एवं भंडारण में प्रयुक्त डब्बों एवं अन्य बर्तनों को भी मौके पर ही ध्वस्त किया गया। मद्यनिषेध विभाग द्वारा अवैध शराब के निर्माण एवं कारोबार के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी है तथा इसमें संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- Purnia News: अवैध शर...