Purnia News: पूजा को लेकर मंत्री की अध्यक्षता में बैठक, समितियों को निर्देश
पूर्णिया, अक्टूबर 12 -- Purnia News: मीरगंज, एक संवाददाता। मीरगंज में दुर्गा पूजा के शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित आयोजन को लेकर सोमवार को बिहार सरकार की भवन निर्माण मंत्री लेशी सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। मीरगंज बाजार स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में पूजा की तैयारियों, श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर चर्चा हुई। मंत्री ने कहा कि पूजा के दौरान किसी तरह की परेशानी होने पर लोग सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं। बैठक में धमदाहा एसडीओ अनुपम, डिप्टी कलेक्टर सुरभी मेहता, कार्यपालक पदाधिकारी दीपा कुमारी और थानाध्यक्ष आदित्य किरण ने तैयारियों की जानकारी दी। एसडीओ ने ट्रैफिक, भीड़ प्रबंधन और रावण दहन को लेकर आगे बैठक करने की बात कही। यह भी पढ़ें- Purnia News: नगर निगम मुस्तैद : श्रद्धालुओं को नहीं होगी कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.