पूर्णिया, अक्टूबर 18 -- Purnia News: पूर्णिया, वरीय संवाददाता। पूर्णिया जिले में दुर्गा पूजा के अवसर पर सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण आयोजन सुनिश्चित करने के लिए जिला आपदा प्रबंधन शाखा द्वारा भीड़ प्रबंधन के आलोक में पूजा समितियों, आयोजकों एवं आम जनमानस के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रवेश और निकासी के लिए अलग-अलग मार्गों की व्यवस्था करना अनिवार्य है। आयोजन स्थल, पंडाल के आस-पास और आवागमन के सभी रास्तों पर पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए। भीड़ की निरंतर निगरानी के लिए अच्छी गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं और आवश्यकतानुसार ड्रोन के माध्यम से निगरानी की जाए। आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए आयोजन स्थल पर आपातकालीन निकास के पर्याप्...