Purnia News: पुल के नीचे बोरे में शव होने की अफवाह, मौके पर जुटी लोगों की भीड़
पूर्णिया, जुलाई 9 -- Purnia News: बायसी/डगरूआ, एक संवाददाता। डगरूआ थानाक्षेत्र के बेलगच्छी चौक-कन्हरिया मार्ग स्थित मेकली पुल के नीचे गुरुवार को एक बोरे में शव होने की आशंका से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए और आसपास के क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुल के नीचे पड़े एक संदिग्ध बोरे को देखकर लोगों ने उसमें शव होने की आशंका जताई। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। बाद में कुछ लोगों ने हिम्मत जुटाकर बोरे को खोला तो उसमें किसी व्यक्ति का शव नहीं बल्कि एक मृत बछड़ा पाया गया। बोरे में मृत पशु मिलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली और धीरे-धीरे भीड़ छंटने लगी। हालांकि कुछ देर तक इलाके में अफरातफरी का माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों ने बताया कि करीब ती...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.