पूर्णिया, अगस्त 14 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। अधिवक्ता सह विश्व हिंदू युवा वाहिनी के प्रमंडल के संयोजक दिलीप कुमार दीपक ने एक महीने में अपराध नियंत्रण के लिए जिले में किए गए प्रयास के लिए पुलिस की सराहना की है। उन्होंने कहा है कि वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ शौर्य सुमन ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। स्मैक, विदेशी शराब एवं पशु तस्करी के धंधों में लिप्त तस्करों पर अंकुश लगाने की दिशा में एसएसपी सहित उनकी टीम बधाई के पात्र हैं। तस्करी के दो करोड़ से ऊपर का माल का बरामद होना, 20 संगीन अपराध में लिप्त अपराधियों का पकड़ा जाना एवं पशु तस्करों की लगातार कार्रवाई इस बात के उदाहरण हैं कि पुलिस कप्तान सभी प्रकार के अपराध पर गंभीर हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...