Purnia News: पुलिस की कार्रवाई में 20 गिरफ्तार, 75 लीटर से अधिक शराब बरामद
पूर्णिया, अगस्त 31 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बीते 29 अगस्त कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कुल 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें 16 गिरफ्तारियां शराब कांड से संबंधित है जबकि पॉक्सो एक्ट के एक मामले में भी एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की ओर से जारी दैनिक रिपोर्ट में कार्रवाई का विवरण दिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने तीन गैर-जमानतीय वारंट में आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि जमानतीय वारंट एवं अन्य कांडों में गिरफ्तारी का आंकड़ा शून्य रहा। हत्या, हत्या के प्रयास और लूट के मामलों में भी इस दिन कोई गिरफ्तारी नहीं हुई। शराब के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 55 लीटर देसी शराब और 20.280 लीटर विदेशी शराब यानी कुल 75.280 लीटर शराब बरामद की। वहीं अन्य नशीले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.