पूर्णिया, अगस्त 10 -- Purnia News: जलालगढ़, एक संवाददाता। गुप्त सूचना के आधार पर जलालगढ़ पुलिस ने शनिवार को झा जी चौक के समीप वाहन जांच अभियान चलाकर एक डीसीएम ट्रक से 24 भैंस बरामद कीं। पुलिस ने मौके से तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर डीसीएम को जब्त कर लिया। बरामद भैंसों को सुरक्षित रखने के लिए फार्म हाउस भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार, एक डीसीएम ट्रक के माध्यम से भैंसों को बंगाल से पूर्णिया के रास्ते अररिया की ओर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान जलालगढ़ पुलिस को इसकी गुप्त सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस ने झा जी चौक के पास वाहनों की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने डीसीएम ट्रक संख्या BR-11GB-2451 को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान ट्रक के अंदर कतार में बंधी 24 भैंसें मिलीं। इसके बाद पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया और उसमें सवार तीन लोगो...