Purnia News: पुलिस कर्मियों के बीच रेनकोट का वितरण
पूर्णिया, जुलाई 18 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। वर्षा में भींगकर ड्यूटी करने वाले पुलिस कर्मियों के बीच एसएसपी शौर्य सुमन ने रेनकोट का वितरण किया। एक प्रतिष्ठान के सौजन्य से उपलब्ध कराई गई 120 रेनकोट खासकर शहर यातायात व्यवस्था एवं डायल 112 सेवा में लगे कर्मियों को दिया गया। पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसएसपी ने पुलिस कर्मियों की जमकर हौसला अफजाई भी की। इस अवसर पर ट्रैफिक डीएसपी रंजन कुमार सिंह, लाइन डीएसपी आलोक कुमार, सदर वन एसडीपीओ अभिनव परासर आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.