पूर्णिया, सितम्बर 30 -- Purnia News: कसबा, एक संवाददाता। कसबा प्रखंड की संझैली पंचायत में जन वितरण प्रणाली दुकान के चयन को लेकर विवाद सामने आया है। एक महिला आवेदिका ने दूसरी आवेदिका पर कथित रूप से गलत निवास प्रमाण पत्र के आधार पर पीडीएस दुकान के लिए आवेदन करने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर आवेदिका सुलोचना कुमारी ने जिलाधिकारी को लिखित आवेदन देकर पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है。

शिकायत की जानकारी जिलाधिकारी को दिए आवेदन में सुलोचना कुमारी ने दूसरी आवेदिका के निवास प्रमाण पत्र पर सवाल उठाया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि संबंधित महिला ने कथित रूप से गलत निवास प्रमाण पत्र का इस्तेमाल कर पीडीएस डीलरशिप के लिए आवेदन किया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि संबंधित आवेदिका दूसरे प्रखंड क्षेत्र की रहने वाली है, जबकि चयन प्रक्रिया में स्...