पूर्णिया, अगस्त 17 -- Purnia News: मीरगंज, एक संवाददाता। मीरगंज नगर पंचायत के वार्ड संख्या 09 स्थित पहाड़टोल के आरा टोला में अगलगी से प्रभावित तीन परिवारों के बीच सोमवार को आर्थिक सहायता राशि का वितरण किया गया। मुख्य पार्षद प्रतिनिधि मो. यूनुस उर्फ पूनम मुखिया ने प्रत्येक अग्निपीड़ित परिवार को दो-दो हजार रुपये की सहायता दी। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर अगलगी से हुए नुकसान की जानकारी ली और आगे भी हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि संकट की घड़ी में पीड़ित परिवारों की मदद करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। मौके पर वार्ड पार्षद प्रतिनिधि सुरेश दास समेत स्थानीय लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...