पूर्णिया, अगस्त 2 -- Purnia News: जलालगढ़, एक संवाददाता। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जलालगढ़ में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर शशि कुमार दास द्वारा परिवार महिला बंध्याकरण सफल ऑपरेशन किया गया। दो दिनों में करीब 16 ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन करने के लिए ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं भी पहुंची थी। ऑपरेशन डॉक्टर एसके दास द्वारा किया गया तथा पारा मेडिकल कर्मी , एएनएम ट्रेसा मरांडी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक अपराजिता, नवीन कुमार व राजकुमार विश्वास आदि स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला बंध्याकरण ऑपरेशन होने से महिलाओं में काफी खुशी है। दूर देहात की महिलाएं भी ऑपरेशन कराने पहुंची हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जगह की कमी के कारण कई महिलाएं घूम जाती हैं। जब तक नए भवन के निर्माण नहीं हो जाता जगह की भी कमी बनी रहेगी। 30...