पूर्णिया, जुलाई 28 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पारिवारिक विवाद में घायल एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका की पहचान कटिहार के कोढ़ा थानान्तर्गत पीरगंज निवासी अनिता देवी (52) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गांव में पारिवारिक विवाद में महिला को गंभीर चोटें आई थी। जिसे इलाज के लिए शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। जीएमसीएच टीओपी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...