Purnia News: पात्र लाभुकों की सूची बनाने का निर्देश
पूर्णिया, अगस्त 28 -- Purnia News: केनगर, एक संवाददाता। आम जनता की समस्याओं का त्वरित निष्पादन करने और सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे पात्र लाभुकों तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले सहयोग शिविर को लेकर केनगर प्रखंड प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। इसी क्रम में 27 अगस्त को गोकुलपुर पंचायत के मनरेगा भवन में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ मनीष कुमार ने की। बैठक में आगामी एक सितंबर को प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय, गोकुलपुर परिसर में आयोजित होने वाले सहयोग शिविर की तैयारियों की समीक्षा की गई। मुखिया नीरज कुमार मेहता की अगुवाई में आयोजित बैठक में बीपीआरओ चंद्रदेव प्रसाद सहित वार्ड सदस्य एवं पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य पंचायत स्तर पर लंबित मामलों की पहचान करना और शिविर के दौरान अधिक से अधिक लोगों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.