Purnia News: पांच वाहनों से 26 मवेशी बरामद, तीन गिरफ्तार
पूर्णिया, अक्टूबर 12 -- Purnia News: केनगर, एक संवाददाता। केनगर थाना क्षेत्र में मवेशी तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सोमवार को पांच वाहनों पर लदे 26 मवेशियों को जब्त किया। इस दौरान तीन मवेशी तस्करों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह कार्रवाई बेलारिकाबगंज पंचायत के कजरा पुल और बनभाग चुनापुर पंचायत के बनभाग चौक पर की। कजरा पुल पर एसडीपीओ-2 सदर डॉ. गौरव कुमार के नेतृत्व में केनगर थाना पुलिस ने छापेमारी की, जबकि बनभाग चौक पर थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी के नेतृत्व में पुलिस बल ने कार्रवाई की। थानाध्यक्ष ने बताया कि पांच वाहनों पर 26 मवेशियों को कथित तौर पर अवैध तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था। गिरफ्तार आरोपितों में चम्पानगर थाना क्षेत्र के कोठी घाट गांव निवासी मो. फजरुल रहमान के 35 वर्षीय पुत्र मो. अनवारुल हक और बनमनखी थाना क्षेत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.