Purnia News: पांच भूमिहीन परिवारों को मिला बासगीत पर्चा
पूर्णिया, जुलाई 28 -- Purnia News: बैसा, एक संवाददाता। बैसा प्रखंड में पांच गरीब एवं भूमिहीन परिवारों के बीच बासगीत पर्चा का वितरण किया गया। प्रखंड प्रमुख शमीम अख्तर उर्फ लालबाबू ने पात्र लाभार्थियों को बासगीत पर्चा प्रदान कर उन्हें स्थायी आवासीय अधिकार का प्रमाण सौंपा। इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख ने कहा कि सरकार का संकल्प है कि वर्षों से सरकारी भूमि पर बसे प्रत्येक भूमिहीन गरीब परिवार को उनके आवास का स्थायी अधिकार मिले, ताकि वे सम्मानपूर्वक जीवन यापन कर सकें। मौके पर मौजूद अंचलाधिकारी गोपाल कुमार और राजस्व अधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि बासगीत पर्चा मिलने से लाभार्थी परिवारों को न केवल अपने आवास पर स्थायी अधिकार मिलेगा, बल्कि वे विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। यह भी पढ़ें- Purnia ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.