पूर्णिया, अगस्त 1 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। शुक्रवार सुबह से ही धूप खिलने से उमस भरी गर्मी से लोगों की परेशानी बढ़ने लगी। हालांकि सुबह आठ बजे के आसपास रिमझिम बारिश हुई। बारिश के बाद उमस और तपिश बढ़ने लगी। उस पर बिजली की लुकाछिपी से लोगों की परेशानी और बढ़ गयी। मौसम विभाग के सहायक वैज्ञानिक राकेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार जबकि 1 से 5 अगस्त तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हल्की बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...