Purnia News: पल्लवी की सफलता पर ननिहाल कसमरा में जश्न का माहौल
पूर्णिया, सितम्बर 23 -- Purnia News: भवानीपुर, एक संवाददाता। पीजी आयुर्वेद में डॉ. पल्लवी ने ऑल इंडिया रैंक 3737 हासिल कर अपने परिवार के साथ-साथ ननिहाल का भी नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता की खबर मिलते ही धमदाहा प्रखंड के कसमरा गांव स्थित ननिहाल में खुशी का माहौल बन गया। परिजनों और ग्रामीणों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। डॉ. पल्लवी की सफलता पर उनके नाना अनिल कुमार सिंह उर्फ लड्डू सिंह, नानी भारती सिंह, सेना के जवान मामा रीगन सिंह एवं किसलय सिंह समेत परिवार के अन्य सदस्यों ने खुशी जताई। ग्रामीणों ने भी पल्लवी की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। बताया जाता है कि डॉ. पल्लवी का बचपन उनके ननिहाल कसमरा में ही बीता है। बचपन से ही पढ़ाई के प्रति लगनशील पल्लवी ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर यह मुकाम हासिल किया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.