पूर्णिया, सितम्बर 29 -- Purnia News: पूर्णिया, कार्यालय प्रतिनिधि। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनुराग ने सोमवार को पूर्णिया स्थित पर्यवेक्षण गृह का भ्रमण कर निरीक्षण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद प्रधान जिलाजज द्वारा पर्यवेक्षण गृह का यह निरीक्षण किशोरों की सुविधाओं, साफ-सफाई और उन्हें उपलब्ध कराई जा रही विधिक सहायता की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने वहां रह रहे किशोरों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी सुनीं। प्रधान जिलाजज अनुराग के साथ अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम प्रमोद रंजन और जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सुनील कुमार भी मौजूद थे। पर्यवेक्षण गृह पहुंचने पर जिला बाल संरक्षण इकाई के बाल संरक्षण पदाधिकारी विवेक रजक, पर्यवेक्षण गृह के अधीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सहित गृह के अन्य पदाधिकारियों ने निरीक्षण से संबंधित जानकारी दी। यह...