Purnia News: परमान नदी किनारे मिला अज्ञात वृद्ध का शव, पहचान में जुटी पुलिस
पूर्णिया, जुलाई 10 -- Purnia News: जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ थाना क्षेत्र के शादीपुर स्थित परमान नदी किनारे शुक्रवार सुबह एक अज्ञात वृद्ध व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव पानी में बहता हुआ दिखाई देने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने सुबह नदी किनारे एक पुरुष का शव देखा जिसकी उम्र लगभग 60 वर्ष बताई जा रही है। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर जलालगढ़ थानाध्यक्ष दीपक कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक शिवम कुमार एवं अपर पुलिस अवर निरीक्षक अभिषेक कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकालकर अपने कब्जे में लिया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच पूर्णिया भेज दिया। समाचार प्रेषण तक शव की पहचान नह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.