पूर्णिया, सितम्बर 16 -- Purnia News: रूपौली, एक संवाददाता। टीकापट्टी थाना क्षेत्र की लक्ष्मीपुर छर्रापट्टी पंचायत के धूसर गांव में सोमवार की रात पड़ोसी पर गोली चलाने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने डीआईओ टीम की मदद से त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखे भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान धूसर गांव निवासी सिपुल यादव और भागलपुर जिले के खरीक थाना क्षेत्र के खैरपुर गांव निवासी बिपिन यादव के रूप में हुई है। घटना को लेकर धूसर गांव निवासी अशोक यादव ने टीकापट्टी थाना में आवेदन दिया है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: देसी कट्टा व छह खोखा के साथ दो आरोपित गिरफ्तार आवेदन में उन्होंने आरोप लगाया है कि 14 सितंबर की रात करीब 8:15 बजे उनके पड़ोसी सिपुल यादव और बिपिन य...