Purnia News: पंजाब से लौटे युवक की संदिग्ध मौत
पूर्णिया, जुलाई 10 -- Purnia News: बनमनखी, संवाद सूत्र। सरसी थाना क्षेत्र के महादेवपुर पंचायत अंतर्गत बुढ़िया गांव में पंजाब से कमाकर घर लौटे 22 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतक की पहचान बुढ़िया गोला निवासी सोनू कुमार मंडल पिता सुबोध मंडल के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार सोनू बुधवार को पंजाब से घर लौटा था। शाम में दोस्तों के साथ बाहर जाने के बाद घर लौटने पर उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए जीएमसीएच पूर्णिया ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एफएसएल टीम से जांच कराने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। सरसी थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि मामले में अब तक कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.