पूर्णिया, अगस्त 8 -- Purnia News: रूपौली, एक संवाददाता। रूपौली प्रखंड के भवानीपुर पतकेली गांव में पंचेती धार के तेज बहाव में बहकर 12 मवेशियों की मौत हो गई, जबकि दो मवेशी अब भी लापता हैं। मृत मवेशियों में तीन दुधारू भैंस भी शामिल हैं। घटना से तीन पशुपालकों को करीब 10 लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। ग्रामीणों के अनुसार, भवानीपुर पतकेली गांव निवासी मो. तीसरुदी, मो. हकीम और मो. मुर्शिद के कुल 14 छोटे-बड़े मवेशी गुरुवार को बहियार में चरने गए थे। इसी दौरान सभी मवेशी समीप स्थित पंचेती धार में उतर गए। धार में इन दिनों पानी का तेज बहाव होने के साथ-साथ बड़ी मात्रा में जलकुंभी फैली हुई है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: खूंटा गोशाला की जांच करने पहुंचे बीडीओ तेज धारा में बहने के दौरान मवेशी जलकुंभी में फंस गए और बाहर नहीं निकल सके। घटना की जानका...