पूर्णिया, अगस्त 9 -- Purnia News: बड़हरा कोठी, एक संवाददाता। पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश शनिवार को बीकोठी प्रखंड के ओरलाहा गांव पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने मौके पर मौजूद विभागीय अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। इसके बाद मंत्री सीधे पंचायत भवन पहुंचे, जहां की व्यवस्था देखकर वह काफी नाराज नजर आए। जांच के दौरान पंचायत भवन में कई महत्वपूर्ण अभिलेख उपलब्ध नहीं मिले। इस पर पूछताछ करने पर बीपीआरओ ने बताया कि पूर्व पंचायत सचिव बिना प्रभार दिए संचिकाएं लेकर गायब हैं। पंचायत भवन स्थित पुस्तकालय की स्थिति भी अत्यंत खराब पाई गई। इस पर मंत्री ने कड़ी नाराजगी जताते हुए पूरे मामले के जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध...