पूर्णिया, नवम्बर 14 -- छठ घाटों पर स्वास्थ्य सुविधाओं की तैनाती Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग ने छठ महापर्व को देखते हुए जरूरी स्थलों पर एम्बुलेंस समेत अलग से मेडिकल टीम की तैनाती की है। सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद कुमार कनौजिया ने इस बावत कई छठ घाटों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्र के दमका और पूर्णिया सिटी समेत कई जगहों पर निरीक्षण कर मेडिकल टीम की तैनाती की गई है। उन्होंने बताया कि यहीं नहीं शहरी क्षेत्र के अत्यधिक भीड़ भार वाले कई जगहों पर चिकित्सकीय सुविधा के साथ एम्बुलेंस की सुविधा भी छठ घाटों पर तैनात की गई है। यहीं नहीं विशेष स्थिति में किसी स्थलों पर किसी आपदा की स्थिति में सूचना मिलने पर रिर्जव रखे गए दो एम्बुलेंस को तुंरत घटना स्थलों पर भेजने के लिए सुरक्षित रखा गया है। जिले में 102...