पूर्णिया, जुलाई 11 -- Purnia News: बनमनखी, संवाद सूत्र। मोबाइल पर बात करने के लिए पूर्णिया जिला के लोगों को गांव से तीन किलोमीटर दूर अररिया जिला जाना पड़ रहा है। मोबाइल में नो नेटवर्क की समस्या से ग्रामीण वर्षों से परेशान हैं। एक और जहां लोग फाइव जी नेटवर्क का इस्तेमाल कर रहे हैं, वहीं कुछ ग्रामीण इलाकों में मोबाइल नेटवर्क नदारद है। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कोसी शरण देवोत्तर पंचायत के मलिनिया गांव में वार्ड एक से लेकर वार्ड सात तक दर्जनों घर मोबाइल नेटवर्क की पहुंच से दूर है। बाघमारा टोला निवासी वेदानंद मंडल, मनोज मंडल, मनोज शर्मा, मौसम कुमार पासवान ,किशोर कुमार मंडल, अरुण हंसदा ,अनिल किस्कू, सुनील पासवान ,ज्योतिष मंडल, अमरेश मंडल ,विशेश्वर रवानी आदि समेत दर्जनों ग्रामीणों का कहना है की कोसी शरण देवोत्तर पंचायत के वार्ड एक से लेकर सात तक मो...