पूर्णिया, जुलाई 7 -- Purnia News: धमदाहा, एक संवाददाता। धमदाहा प्रखंड के नीरपुर पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की प्रक्रिया तेज गति से जारी है। अब तक विभिन्न विभागों से संबंधित प्राप्त 160 आवेदनों में से 94 आवेदनों का निष्पादन कर दिया गया है, जो कुल आवेदनों का लगभग 60 प्रतिशत है। शेष लंबित आवेदनों के निष्पादन की प्रक्रिया भी जारी है। सहयोग शिविर में सबसे अधिक 39 आवेदन सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना से संबंधित प्राप्त हुए, जिनमें से 20 आवेदनों का निष्पादन किया जा चुका है। जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र से जुड़े 22 आवेदनों में 13 का निपटारा किया गया है। वहीं जॉब कार्ड के लिए प्राप्त 13 आवेदनों में से पांच का निष्पादन हुआ है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से संबंधित प्राप्त सभी 10 आवेदनों का निष्पादन कर दिया गया है। सा...