पूर्णिया, जुलाई 26 -- Purnia News: भवानीपुर, एक संवाददाता। भवानीपुर प्रखंड में खरीफ फसलों के महत्वपूर्ण समय पर किसानों को यूरिया की किल्लत और बढ़ी हुई कीमतों का दोहरा संकट झेलना पड़ रहा है। सरकारी स्तर पर यूरिया की कीमत 266 रुपया प्रति बोरी निर्धारित होने के बावजूद भवानीपुर बाजार में किसानों को यही खाद 400 रुपया प्रति बोरी खरीदनी पड़ रही है। निर्धारित दर से अधिक कीमत वसूले जाने से किसान आर्थिक रूप से परेशान हैं और प्रशासन से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि इस समय धान, केला एवं सब्जी की फसलों में यूरिया डालना बेहद जरूरी है। ऐसे समय में उर्वरक विक्रेताओं द्वारा मनमाने दाम वसूलने से खेती की लागत लगातार बढ़ रही है। किसानों ने आरोप लगाया कि मजबूरी का फायदा उठाकर अधिक कीमत वसूली जा रही है, जिससे खेती करना मुश्किल होता जा रहा ...