पूर्णिया, अक्टूबर 8 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। नियम तोड़ कर वाहन परिचालन पर परिवहन विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। सितंबर महीने में विभाग की ओर से 7181 वाहनों पर कार्रवाई की है। पूरे महीने 40 अपराधों में इन वाहनों पर कुल दो करोड़ 44 लाख 89 हजार 603 रुपये का जुर्माना किया गया। इनमें मुख्य रूप से हेलमेट के बिना बाइक ड्राइविंग, बिना डीएल के वाहन चलाना, बिना परमिट के बस एवं ट्रक जैसे बड़े वाहन का परिचालन, वायु प्रदूषण एवं रोड सेफ्टी की अवहेलना, बिना लाइसेंस के अनाधिकृत वाहनों का परिचालन, बिना फिटनेस सर्टिफिकेट के वाहन परिचालन, बिना साइलेंसर खराब साइलेंसर, बिना वेघ परमिट के दूसरे राज्य में वाहन को इंट्री कराने, मालवाहकों एवं पब्लिक ट्रांसपोर्ट की गाड़ियों में ओवरलोडिंग आदि अपराध शामिल हैं। कार्रवाई में आई तेजी से वाहन चाल...