पूर्णिया, जुलाई 15 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बुधवार को जनहित मोर्चा के बैनर तले जनहित मोर्चा के संयोजक अशोक कुमार महतो के नेतृत्व में बिजली की समस्या को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में सब लोगों ने कहा कि बिजली की समस्या अब बर्दाश्त से बाहर है। विद्युत विभाग की गलती की खामियाजा आम जनता भुगत रही है। लोगों ने बिजली की आपूर्ति को अति शीघ्र नियमित करने की मांग की है। बैठक में दिनेश प्रसाद दास, जनहित मोर्चा के सदस्य सिकंदर आलम ,आकाश कुमार मंडल, तबरेज आलम, अशोक दास, रिंकू आलम, मनोज झा,आनंद ओझा आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Gangapar News: लो वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या से लोग परेशान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...