पूर्णिया, अक्टूबर 26 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार, निजी अस्पतालों में पारदर्शिता और मरीजों के परिजनों को आर्थिक शोषण से बचाने की मांग को लेकर राष्ट्रीय जनता दल के जिला प्रवक्ता डॉ. आलोक राज ने मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखकर आवश्यक पहल करने का मांग किया है। उन्होंने कहा कि बेहतर चिकित्सा सुविधाओं के अभाव में बिहार के अनेक लोगों को इलाज के लिए दूसरे राज्यों में जाना पड़ता है। सरकार ठोस पहल करे तो बिहार में भी आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं विकसित की जा सकती हैं। उन्होंने निजी अस्पतालों में इलाज के भारी खर्च और बिलिंग व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। आलोक राज ने मांग की कि निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मरीज की मृत्यु होने पर परिजनों को आर्थिक राहत देने के...